नरसिंहगढ़ - रंगों का त्योहार होली की नगर में धूम कई स्थानों पर खेली जा रही डोलचा मार होली
नरसिंहगढ़ - नगर नरसिंहगढ़ में विशेष प्रकार की ढोलचा मार होली खेलने की प्रथा पुरानी परंपरा के अनुसार वर्षों से चली आ रही है लोहे के गिलास नुमा डोलचा में पानी व रंग भर कर एक दूसरे पर फेका जाता है अनोखी प्रकार की ढोलचा मार होली केवल नरसिंहगढ़ में ही मनाई जाती है
होली के दहन के दूसरे दिन से रंगों का त्योहार होली नगर में मस्ती और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाने वाला पर्व होली के दिन कई अलग अलग समाज के लोगो द्वारा समूह के रूप में गैर निकाली जाती है जो नगर में घर घर जाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं छोटेछोटे बच्चे भी पिचकारियों से एक दूसरे पर रंग फेकते देखे जा सकते है वाह जिस घर में गमी हो जाती है उस घर में गमी की होली रहती है जिसको नगर के लोग उनके घर पर जाकर परिवार के लोगों के रंग लगाते हैं वह परिवार में एक दूसरे का रंग लगाकर होली का त्यौहार बनाते हैं होली के शुभकामना देते नजर आए
वाइट थाना- प्रभारी कैलाश भारद्वाज ने होली पर सभी नगरवासियों को शुभकामनाएं दी है साथ भी सभी से नशे की हालत में वाहन नही चलाने की अपील की है नगर सुरक्षा समिति की बालिकाएं भी होली ना खेलते हुए अपनी सुरक्षा दे रही हे।